{"_id":"59ef379e4f1c1b9f678b72ab","slug":"51508849566-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
Updated Wed, 25 Oct 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव नामांकन की छंटनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे पहले जिला निर्वाचन विभाग ने जिलाभर में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से नामांकन पत्र मांगे थे। 16 अक्तूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 23 अक्तूबर को खत्म हुई। इस दौरान जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 38 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी हुई। इस दौरान कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अपने आप ही रद्द हो गए। इसके अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र भी रद्द हो गया। संबंधित पार्टी प्रत्याशी के नामांकन पत्र में कुछ औपचारिकताएं शेष रह गई थीं, जिसे प्रत्याशी पूरी नहीं कर पाया। छंटनी प्रक्रिया के बाद इस नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया। नामांकन पत्रों की छंटनी एवं जांच के बाद जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 32 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जबकि छह नामांकन पत्र रद्द हुए हैं। इससे पहले जिला में कुल 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। अब लोगों की अगली नजर 26 अक्तूबर को नामांकन वापसी पर टिकी हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपने बागियों को मनाने में जुटी हुई है। प्रत्याशियों की सही तस्वीर 26 अक्तूबर की शाम को साफ हो पाएगी।
जिला के पांच विस क्षेत्र में यह है नामांकन की स्थिति
हमीरपुर 9
सुजानपुर 5
बड़सर 5
नादौन 7
भोरंज 6
विज्ञापन
जिला के पांच विस क्षेत्र में यह है नामांकन की स्थिति
हमीरपुर 9
सुजानपुर 5
बड़सर 5
नादौन 7
भोरंज 6