फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   50 thousand rupees and chain robbed from the youth

युवक के साथ मारपीट की पचास हजार नगदी व सोने की चेन लूटी

Fri, 11 Feb 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees and chain robbed from the youth
मौदहा। ममेरी बहन की शादी में जा रहे युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर 50 हजार रुपये व चेन लूट ली। होश में आने पर युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद महोबा के कबरई थानाक्षेत्र के परसहा निवासी लोटन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक पर अलीपुरा होते रीवन की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन असलहाधारी युवकों ने उसे घेर लिया और खेतों की ओर ले जाकर मारपीट शुरू कर दी। सीने में तमंचा लगा दिया और उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही उसका मोबाइल व सोने की चेन छीन ली। मारपीट में वह बेहोश हो गया। चोटों की वजह से कराह रहा था शोर-शराबा करने पर कुछ लोग आए और उसे सहारा देकर मुख्य मार्ग तक ले आए। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह घटना में शामिल दो लोगों को पहचानता है। दोनों गहबरा निवासी हैं। इस मामले में कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed