{"_id":"1217f69564679c3f9bae198ff494ab39","slug":"45-thousand-cash-stolen-at-bhoranj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से 45 हजार रुपये की नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से 45 हजार रुपये की नकदी ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
Updated Tue, 17 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज के तहत ग्राम पंचायत लुद्दर में चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी की है। चोर दो घरों से करीब 45 रुपये की नकदी ले उड़े हैं। वहीं, एक मकान में शातिरों को कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ब्रह्मो देवी पत्नी उधम सिंह निवासी डूहका ने भोरंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वे सोमवार रात मकान के नीचे की मंजिल में सोए थे। देर रात चोरों ने कमरे के साथ लगते कमरे के ताले तोड़े। इसके बाद चोरों ने अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ करीब 25 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
वारदात का पता परिवार के सदस्यों को सुबह उठने के बाद लगा। उन्होंने बताया कि घर में शादी समारोह था। इसके चलते घर में रखा शादी समारोह का सारा सामान बिखरा पड़ा है। दूसरे मामले में चोरों ने बलदेव सिंह पुत्र मुंशी राम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
यहां से शातिर ट्रंक का ताला तोड़ करीब 20 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। बलदेव के घर के साथ लगते देशराज पुत्र बलवंत सिंह के घर में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां पर चोरों ने घर के अंदर रखा सारा सामान बिखेर दिया, हालांकि उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। सुबह तीनों परिवारों के लोगों को जब चोरी की घटना की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।