{"_id":"58f8fefd4f1c1bb24d470385","slug":"40-thousand-extracted-from-a-woman-passenger-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री के बैग से निकाले 40 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री के बैग से निकाले 40 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव शादी में शामिल होने जा रही महिला यात्री के बैग से अज्ञात लोगों ने 40 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित महिला ने मैजिक चालक व उसके हेल्पर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कानपुर निवासी प्रेमा प्रजापति अपने मायके भमई गांव बहन की शादी में शामिल होने के लिए भाई के साथ आ रहीं थीं। प्रेमा ने बताया कि वह रोडवेज बस से हमीरपुर तक आईं और सुमेरपुर जाने के लिए मैजिक में सवार हुईं। सुमेरपुर पहुंचने पर वह जब उतरीं, तो बैग की चैन खुली थी और 40 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने मैजिक चालक राजेश कुमार व हेल्पर सूरजबली निवासीगण दरियापुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चालक व हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताते हैं कि दोनों ने एक यात्री पर शक जाहिर करते हुए बताया कि बैग उसके पास सीट के नीचे रखा था। जिसे वह बार-बार टटोल रहा था। पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन