{"_id":"2580f6e88be1ac3f8fedb1baf800ad29","slug":"4-people-injured-in-an-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कानपुर सागर हाईवे के राठ तिराहे के पास बाइक सवार नीरज (35) पुत्र जग प्रसाद निवासी इमिलिया थाना मुस्करा व नीरा (30) पत्नी जितेंद्र निवासी कुनहेटा कस्बे को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंस गई। जबकि दोनों सवार सड़क पर गिर गए।
राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। नीरज की हालत गंभीर है। जबकि नीरा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को रिफर कर दिया गया। दूसरी घटना में बाइक सवार इंद्रभान (55) तथा अनूप सिंह (57) निवासी मवई ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन