फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   341 women of the group became self-reliant by becoming health friends.

Hamirpur News: साक्षात्कार में सफल हुए 316 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 19 Feb 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
341 women of the group became self-reliant by becoming health friends.
महोबा। सेवायोजन विभाग और आईटीआई की ओर से शहर के मोदी ग्राउंड में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान निजी कंपनियों की ओर से लिए गए साक्षात्कार में सफल हुए 316 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ सीडीओ बलराम कुमार ने फीता काटकर किया। मेले में शामिल होने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी। इस दौरान 488 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पंजीयन कराया। मेले में जेके टायर, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, जुपिटर लैमिनेटर, एस्कॉट कोबोटा ट्रैक्टर, सुनील ऑटोप्राइवेट लिमिटेड, महिंद्रा, स्वराज इंडिया लिमिटेड समेत 14 निजी कंपनियां शामिल हुईं। इस दौरान अभ्यर्थियों को कंपनी, वेतन, कार्य आदि की जानकारी दी गई। इसके बाद साक्षात्कार हुआ। इसमें सफल 316 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर सौंपकर शीघ्र नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा गया। इस मौके पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, आईटीआई के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, कौशल विकास के डीपीएम संतोष चौरसिया, एमआईएस प्रबंधक ओमप्रकाश यादव, अर्चना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed