{"_id":"abf0416443ab6b37838c4dc585cca2a1","slug":"33-thousand-looted-from-truck-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से 33 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों से 33 हजार लूटे
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव के निकट नौ असलहाधारी बदमाशों ने ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर लूटपाट की। चालकों से करीब 33 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
ट्रक चालक सचिन, अनूप, ओंकार, पंकज और जीतू ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह ट्रक लेकर सहुरापुर मौरंग खदान जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक खराब खड़ा था। इसके पास दूसरा ट्रक फंस गया। जिससे रास्ता जाम हो गया। सभी लोग ट्रक निकालने के प्रयास में जुटे थे तभी 9 बदमाश असलहे लेकर आए।
विज्ञापन
इनमें से तीन नकाबपोश थे। बदमाशों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी और असलहों के दम पर सचिन शुक्ला निवासी फतेहपुर से 4500 रुपये, अनूप सिंह से 5 हजार, ओंकार निवासी सीतापुर से 5 हजार, पंकज सीतापुर से 12 हजार और जीतू हमीरपुर से 6 हजार रुपये और सभी के मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
किसी प्रकार एक खलासी ने खदान संचालक को घटना की सूचना दी। सहुरापुर मोड़ पर गश्त कर सिपाहियों के पहुंचने पर बदमाश भाग निकले। थानाध्यक्ष शिवमिलन सिंह ने बताया कि अभी तक किसी चालक ने कोई तहरीर नहीं दी है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।