फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पूर्व मुख्यमंत्री ने टौणीदेवी में खोला चुनाव कार्यालय

पूर्व मुख्यमंत्री ने टौणीदेवी में खोला चुनाव कार्यालय

Sun, 22 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने टौणीदेवी में खोला चुनाव कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टौणीदेवी (हमीरपुर)।
विस क्षेत्र सुजानपुर के टौणीदेवी कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र के लोग विकास की नई गाथा का गवाह बनेंगे। उन्होंने कहा जिस तरह 1998 की सरकार में सुजानपुर विस हलके के दुर्गम क्षेत्र को सड़कों के जाल से जोड़कर इलाके के लोगों के जीवन में खुशियां लाई गई थीं, उसी तरह आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनने पर सुजानपुर हलके के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे। धूमल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की छवि देश और दुनिया में खराब हुई है। इसके लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह जिम्मेवार है। देवभूमि को ड्रग भूमि बना दिया। धूमल ने कहा कि चुनावों का समय है, कांग्रेस से जनता पांच वर्षों का हिसाब मांग रही है। प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर जनता भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाएगी और हिमाचल फिर से एक बार विकास के रास्ते तीव्र गति से दौड़ेगा। इस अवसर पर विजय बहल, सतपाल शर्मा, अर्चना चौहान, अनिल, सरला डोगरा, रमेश डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed