{"_id":"610d762b8ebc3ec1fa53aaea","slug":"285-absent-out-of-1517-candidates-registered-in-b-ed-exam-hamirpur-news-knp644726513","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा में पंजीकृत 1517 परीक्षार्थियों में 285 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा में पंजीकृत 1517 परीक्षार्थियों में 285 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र के बाहर सीटिंग प्लान देखते परीक्षार्थी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शुक्रवार को शहर के चार केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बीएड परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में पंजीकृत 1517 में 285 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा केंद्रों में गाइड लाइन व सैनिटाइज कर परीक्षा दिलाई गई। केंद्रों के बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही।
डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, महिला डिग्री कालेज व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में बीएड की परीक्षा हुईं। परीक्षा में 1517 परीक्षार्थी पंजीकृत में 1232 छात्र परीक्षा में शामिल रहे। परीक्षा को दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे तक व द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक कराई गईं।
बताया कि छात्रों को मास्क पहनाकर व सैनिटाइज से हाथ धुलाकर परीक्षा दिलाई गई। कहा कि पहली पाली में जीजीआईसी में 36, जीआईसी में 20, राजकीय महिला डिग्री कालेज में 30 व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी पाली में जीजीआईसी में 36, जीआईसी में 20, राजकीय महिला डिग्री कालेज में 30 व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चारों केंद्रों में पुलिस तैनात रही।