फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   28 thousand consumers took benefit of OTS scheme

Hamirpur News: 28 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लिया लाभ

Mon, 01 Jan 2024 05:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
28 thousand consumers took benefit of OTS scheme

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। शासन ने बकायेदारों विद्युत उपभोक्ताओं को दिवाली के बोनस के तौर पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की थी। जिसके तहत शासन ने ब्याज में छूट प्रदान कर बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत दी, योजना का लाभ लेते हुए 28 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके तहत विभाग ने 18.22 करोड़ की धनराशि जमा कराई है जो लक्ष्य का करीब 60 फीसदी है।

जिले के दोनों डिवीजन सदर व राठ में कुल एक लाख 98 हजार 314 बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें 61,270 बकायेदारों का 252 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इनमें 50 हजार 847 घरेलू उपभोक्ताओं का करीब 164 करोड़, 8159 निजी नलकूप उपभोक्ताओं का करीब 71 करोड़, 2170 वाणिज्यिक उपभोक्ताओं का लगभग 14 करोड़ व 94 औद्योगिक उपभोक्ताओं का 1.76 करोड़ बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन




शासन ने दोनों डिवीजनों को 45050 उपभोक्ताओं का ओटीएस कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। आठ नवंबर से लागू हुई ओटीएस योजना के तहत 31 दिसंबर तक कुल 28068 बकायेदार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। जिसके तहत कुल 18.22 करोड़ की धनराशि जमा कराई गई। योजना के आखिरी दिन में सबसे अधिक 841 लोगोें ने अपना पंजीयन कराया। इनमें सदर डिवीजन में 16942 बकायेदारों से 10.87 करोड़ व राठ डिवीजन में 11126 उपभोक्ताओं से 7.34 करोड़ का बकाया जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------

बिजली चोरी के 392 मामले निपटे



ओटीएस योजना के तहत बिजली चोरी करने वालों को भी शासन ने राहत दी थी। जिसका लाभ उठाते हुए ऐसे 392 बिजली चोरों ने योजना के तहत पंजीयन कराकर कोर्ट के चक्कर लगाने से मुक्ति पाई है। इनसे विभाग ने कुल 90.54 लाख जमा कराए हैं।


-------------------



याेजना की तिथि खत्म हो गई है। कहा कि 31 दिसंबर तक कुल 28068 बकायेदाराें से कुल 18.22 करोड़ का बकाया जमा कराया गया है। योजना की तिथि बढ़ाए जाने के अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

अशोक कैम, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed