फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   28 retired teachers honored

28 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

Thu, 28 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
28 retired teachers honored
कुछेछा स्थित बीआरसी केंद्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते डीएम व विधायक। - फोटो : अमर उजाला

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन संगोष्ठी में जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा नींव की ईंट है। अगर यह कमजोर रह गई तो बच्चा आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने शिक्षा के साथ स्वच्छता पर भी जोर दिया। इस मौके पर 28 सेवानिवृत्त शिक्षकाें को शॉल व डायरी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


गुरुवार को कुछेछा स्थित बीआरसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि शिक्षकों में अनुशासन की कमी आई है। उन्होंने शिक्षकाें का उत्पीड़न को रोकने पर भी जोर दिया।  एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि बच्चे देश व समाज के कर्णधार हैं। इनको तैयार करने के लिए शिक्षकों को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा। बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि लोग अपने कर्मों से याद किए जाते हैं। अगर शिक्षक के कर्म अच्छे हाेंगे तो उन्हें भी समाज में सम्मान मिलेगा।  
विज्ञापन


सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव ने कहा कि विद्यालयों में छात्र संख्या घट रही है। यह चिंता का विषय है। अभिभावकों में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर 28 सेवानिवृत्त शिक्षकाें को शॉल व डायरी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक बृजकिशोर यादव व अशोक पाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को शिक्षक संघ के महामंत्री राजबहादुर दक्ष, नाथूराम पथिक, बृजकिशोर यादव, प्रवीण खरे, रामप्रताप साहू, हरिप्रकाश कुशवाहा, अंब्रीश कुमार, नीतराज यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधान बाबू यादव, प्रमोद द्विवेदी, अवधेश यादव, बाबूराम यादव, रविशंकर वर्मा, आनंद अशोक सचान सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक व प्रधान मौजूद रहे। संचालन जलीस खान व रामप्रकाश सविता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed