फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   22 including jail superintendent got booster dose

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर टीकाकरण किया

Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
22 including jail superintendent got booster dose
शहर के वार्ड 9 में शिविर में युवक को वैक्सीन लगाती एएनएम अंजू देवी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमित के चलते वैक्सीन लगाने का काम तेज है। बुधवार को जेल अधीक्षक सहित 22 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। वहीं डेढ़ हजार से अधिक लोगों को जगह-जगह कोरोना वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के रमेड़ी तरौस में 50, मांझखोर में 21, गौरादेवी गांधी नगर में 53, यज्ञशाला में 31 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें कुल 155 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एएनएम अंजू, शिवेंद्र, मुकेश, आंगनबाड़ी सरोज धुरिया, सहायिका अंगूरी देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे। उधर, जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें व कारागार में तैनात 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाया गया। चिकित्साधिकारी डा. सच्चिदानंद, विवेकशील त्रिपाठी, कारापाल, रामरतन यादव, अविनाश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, भरुआसुमेरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगे मेगा कैंप में 1232 लोगों को टीका लगाया गया। एडीएम रमेश चंद्र एवं एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. आरके रावत, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, डिप्टी सीएमओ व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा आदि मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 1232 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद ने अपने पैतृक गांव मोराकांदर वक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया गया। गोहांड संवाद के अनुसार सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजुल ने बताया कि कैलाश पटेल मोहल्ले के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बताया कि अभियान 22 जनवरी तक चलाना है। विकासखंड के 19 गांवों में भी वैक्सीनेशन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed