{"_id":"59edd2704f1c1bce538b8c69","slug":"201508758128-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने बच्चों को बांटे 30 स्कूल ड्रेस कोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने बच्चों को बांटे 30 स्कूल ड्रेस कोट
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी(हमीरपुर)। शिक्षा खंड बिझड़ी के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला दख्योड़ा के बच्चे अब कोट और पैंट में स्कूल आएंगे। स्कूल में तैनात शिक्षक ओंकार सिंह और संजय कुमार ने अपने स्तर पर फंडिंग करते हुए 30 बच्चों को कोट गिफ्ट किए हैं। यह ड्रेस प्राप्त कर बच्चों में खुशी की लहर है। बीआरसीसी विजय हीर ने उक्त शिक्षकों की सराहना करते हुए इसको अनुकरणीय पहल बताया है। गत वर्ष 9 विद्यार्थी होने के कारण बंद होने की सूची में शामिल राजकीय प्राथमिक पाठशाला सूदर में विद्यार्थियों की संख्या 6 माह में चार गुणा बढ़कर 37 होने पर उक्त स्कूल के स्टाफ को भी बधाई दी है। बीआरसीसी ने बताया कि खंड में इस समय सकल नामांकन 10 फीसदी बढ़कर 3481 हो गया है। जिससे प्राथमिक विद्यार्थियों की संख्या में जिला हमीरपुर में बिझड़ी खंड अव्वल हो गया है। उन्होंने खंड के स्कूलों में तैनात शिक्षकों को इसके लिए बधाई दी है।