फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20 couples tied the knot

20 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

Sun, 22 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 22 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
20 couples tied the knot
राठ में वरमाला के बाद नवदंपित्त को आशीर्वाद देते कमेटी के लोग। - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। कस्बे के ईश्का गार्डन में अहिरवार समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 20 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। हजारों लोग इसके गवाह बने।  मुख्य अतिथि रामसहाय अहिरवार ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद पहली वरमाला रामवती मवई ने गुटक्वारा सरीला के लालाराम के गले में डालकर विवाह महायज्ञ की शुरुआत की। इस मौके पर चंदी मवई संग मनोज जिटकरी, ममता मझगवां संग गोविंद तालपुरा टीकमगढ़ , आरती बसेला संग दिनेश भदरवारा मऊरानीपुर, सुमन रिवई संग रवि बडागांव नौगांव, रामकुमारी ठठेवरा संग भरत हाथीखाना चरखारी, पूजा ठठेवरा संग दिनेश गिरवर, पूजा वधौरा संग हरिओम पवा, मीना वधौरा संग कालीचरन चमर्रा, आरती बजनापुरा संग मेजर करयारी, लालीदेवी  गल्हिया संग  गजराज पनारा, मिथलेश कुमारी गौरहारी संग नीरज खेड़ाशिलाजीत, पुष्पा गौहानी राठ संग रामजीवन मचहरी, ऊषा देवी बरौली खरका संग धीरेंद्र रावतपुरा, बबीता मझौल संग प्रमोद रायकोट महोबा, ममता मजौल संग राजकुमार हटवारा सरीला,  पचारा संग शैलेंद्र मझगवां, प्रभा ममना संग जगदेव कुछेछा, रोशनी पहाड़ी भिटारी संग प्रेमचंद्र सतारी, सुशीला कुलपहाड़ संग जयपाल इकठौर की शादी हुई। इस समारोह में कमेटी की ओर से कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। सपा की विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. अम्बेश कुमारी, रविदास कमेटी के अध्यक्ष श्रीपत वर्मा, संरक्षक महेश प्रताप, नाथूराम, छविललाल, हरगोविंद, मंगल सिंह, वरदानी लाल, खेमचंद्र, दीनदयाल, रामगोपाल, सुदामा, किशन आदि लोगों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed