{"_id":"5a394c444f1c1bbd208b78bd","slug":"2-crore-dakar-disappeared-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ डकार गायब हुई कंपनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ डकार गायब हुई कंपनी
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो करोड़ रुपया बटोरने के बाद रियल इस्टेट कंपनी फरार हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही ग्राहकों ने एजेंटों के घर चक्कर काटना शुरू कर दिया है। एक एजेंट ने कंपनी संचालकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
करीब आठ साल पहले जिले में एक रियल इस्टेट कंपनी ने कार्यालय खोला। इसकी एक शाखा भरुआ सुमेरपुर में खुली। अधिक मुनाफा देने सहित विभिन्न आकर्षक योजनाओं के जरिए लोगों से पैसे जमा कराए। कंपनी के शाखा प्रबंधक व अन्य स्टाफ ने बाकायदे एजेंटों की नियुक्ति की। इन्हीं एजेंटों के जरिए ग्राहकों से पैसे जमा कराए गए। कुछ दिन पहले कंपनी ने कार्यालय में ताला बंद कर दिया।
कंपनी बंद होते ही पैसा जमा करने वाले चक्कर काटने लगे। तमाम लोग एजेंटों के घर भी पहुंचने लगे। बसंत नगर निवासी एजेंट संतोष कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को भरुआ सुमेरपुर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी तरह की करीब 25 एजेंटों ने जिलेभर में तमाम लोगों से करीब दो करोड़ रुपया कंपनी के खाते में जमा कराया है। अब पैसा लौटाने की बारी आई तो कंपनी के मैनेजर ताला बंद कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर थानाध्यक्ष ने मुख्य कार्यालय जिला मुख्यालय पर होने की वजह से सदर कोतवाली में तहरीर देने की बात कही। इस पर एजेंट ने पुलिस अधीक्षक से भी मामले की शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामला संज्ञान में। एजेंट को बुलाया गया है। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही ग्राहकों को पैसा वापस कराया जाएगा।