{"_id":"59eb94bb4f1c1b71548b8549","slug":"191508611259-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र और कमलेश ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र और कमलेश ने भरा परचा
Updated Sun, 22 Oct 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
जिला में नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को भाजपा के दो प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरे। वहीं सुजानपुर से सीपीआईएम, एनसीपी और बसपा के एक-एक उम्मीदवार और बड़सर से एक निर्दलीय ने नामांकन पत्र भरा। हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से 12 बजकर 55 मिनट पर नरेंद्र ठाकुर पुत्र स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर निवासी वार्ड नंबर-1 हीरा नगर, तहसील एवं जिला हमीरपुर ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी के कार्यालय में नामांकन पत्र भरा। इसी प्रकार 36-भोरंज (अजा) विधानसभा क्षेत्र से कमलेश कुमारी पत्नी हरी दास गांव नालवीं डाकघर अघार तहसील व जिला हमीरपुर ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम भोरंज नरेंद्र चौहान के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा 37-सुजानपुर विधानसभा से जोगिंद्र कुमार पुत्र विधि चंद, गांव लोहारड़ा, डाकघर कुठेड़ा तहसील एवं जिला हमीरपुर ने सीपीआईएम पार्टी से नामांकन भरा। रविंद्र सिंह डोगरा पुत्र मंगत राम गांव करसोह, डाकघर गवारड़ू तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर ने एनसीपी जबकि प्रवीण कुमार पुत्र स्व. रण सिंह गांव भगोल, डाकघर पटलांदर ने बहुजन समाज पार्टी से निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुजानपुर के कार्यालय में अपने-अपने नामांकन पर्चे दाखिल किए। जिला के एक और विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर से सीता राम भारद्वाज पुत्र सुंदर राम गांव दरकोटी, डाकघर झंझयाणीं तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर ने आजाद उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बड़सर के कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को जिला से केवल छह उम्मीदवारों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपने-अपने नामांकन पर्चें दाखिल किए। नादौन विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा नहीं भरा। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है तथा धीरे-धीरे जिला में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरने की रफ्तार बढ़ रही है।