फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रिमझिम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

रिमझिम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 07 Feb 2019 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी
हमीरपुर। बुधवार रात से कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। 15 दिनों में दूसरी बार बारिश होने से खेतों में मुरझा रहीं फसलें लहलहाने लगी हैं। इससे पैदावार दोगुनी होने की संभावना है। वहीं नलकूपों से निकाले जा रहे पानी के कारण भू भर्ग जलस्तर गिरने लगा था, वह भी ठहर गया है। वहीं बारिश व तेज हवाओं के चलने ठंड फिर बढ़ी है।
विज्ञापन


जिले में इस बार 156319 हेक्टेयर में दलहनी फसलें बोई गई हैं। वहीं 19255 हेक्टेयर में राई, सरसों एवं अलसी की फसलें किसानों ने बोई हैं। बुधवार को दिन में बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई तो रात में शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन


शहर सहित सुमेरपुर, सरीला, कुरारा, राठ, गोहांड व मुस्करा क्षेत्रों में कहीं जोरदार तो कहीं हल्की बारिश हुई। कुरारा के किसान हसमत ने कहा कि पिछले 24 जनवरी को बारिश होने से फसलें ठीक हो गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रात में बारिश होने से सोने पर सुहागा हो गया है। कहा सरसों की फसल ही कुछ झर जाएगी, जबकि अन्य फसलों में खासकर चना और मटर में अधिक लाभ मिलेगा। जखेला के किसान लाल सिंह ने कहा कि भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने से नलकूप कम पानी दे रहे थे।

290.398 हेक्टेयर जमीन पर खड़ी हैं फसलें
जिलेे में गेहूं की फसल 109765 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई है। वहीं जौ की फसल 3624, मक्का की फसल 175, चना की 102356, मटर की 26978, मसूर की 26985, राई-सरसों की फसल 15735, अलसी की फसल 3520, तोरिया की फसल 1240 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई हैं। कुल 290.398 हेक्टेयर जमीन पर दलहन, तिलहन व गेहूं की फसलें बोई गईं हैं।

बारिश से उत्पादन पर फर्क पड़ेगा। किसान खेतों की निगरानी रखें, जहां कहीं अधिक पानी फसल में भरा हो तो बिना देरी किए उसे निकाल दें। किसानों को अब सिंचाई की जरूरत नहीं है। गेहूं व दलहनी फसलों को सर्वाधिक फायदा होगा। - डा. सरस कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी


बारिश से कीचड़युक्त हुए मार्ग
फोटो 07 एचएएमपी 2 बारिश के कीचड़युक्त हुई सड़क।
हमीरपुर। रात भर हुई बारिश से शहर की सड़कें कीचड़युक्त हो गईं। बारिश से ठंड ने भी अपना मिजाज बदल लिया। मुख्यालय में अभी भी कई रास्ते उखड़े हैं। इसमें उप कृषि प्रसार कार्यालय से कोतवाली की ओर जाने वाला मार्ग में बारिश से जलभराव हो गया है। इसी तरह नगर पालिका में शामिल कई गांवों की बस्तियों के रास्ते कीचड़युक्त हैं।


बारिश होने से गिरते भूजल स्तर को मिलेगा फायदा
15 दिन में दूसरी बार बारिश से पैदावार बढ़ने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed