Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   18 passengers crammed into a four-seater e-rickshaw

Hamirpur News: चार सीटर ई-रिक्शा में ठूंसीं 18 सवारियां

Thu, 04 Dec 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
18 passengers crammed into a four-seater e-rickshaw
मौदहा (हमीरपुर)। हाईवे हो या कस्बाई सड़कें, ई-रिक्शे क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां लादकर चलते नजर आते हैं। कई जगह तो नाबालिग चालक भी इन्हें दौड़ाते नजर आते हैं, लेकिन कार्रवाई करने वाला कोई जिम्मेदार विभाग सक्रिय नहीं दिखता।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक चार सीटर ई-रिक्शा में 18 लोग ठूंसे बैठे हैं। रिक्शे में अंदर जगह न होने पर 6 बच्चे बाहर लटके हैं। वाहन तेज रफ्तार से मौदहा-कम्हरिया लिंकमार्ग पर दौड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार देर रात की है। मौदहा से कम्हरिया जाने के लिए यह ई-रिक्शा बुक किया गया था। सवारियों में बच्चों सहित कई लोग शामिल थे। क्षमता से कहीं अधिक संख्या में सवारी बैठी हुई है और अधिकांश लोग बाहर लटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार एक राहगीर आशीष कुमार की नजर जब ई-रिक्शे पर पड़ी तो उसने पहले चलते वाहन का वीडियो बनाया और फिर उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रिक्शे में कुल 18 सवारियां थीं, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।

इसी मार्ग पर स्थित बड़ा चौराहा पर हमेशा पुलिस पिकेट और ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी रहती है, जिनकी जिम्मेदारी ऐसे वाहन रोकना और कार्रवाई करना है। इस वीडियो से साफ है कि क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां भरकर हाईवे पर दौड़ रहे ई-रिक्शे भी उनकी नजरों से बच निकल रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed