{"_id":"5d06833f8ebc3e1c62647b19","slug":"156070789112-hamirpur-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से मकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। खाना बनाते समय रविवार को दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से दो किराएदारों की नगदी सहित लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया था।
महोबा जनपद के ग्योड़ी गांव निवासी संतोष धुरिया एवं राजू विश्वकर्मा कस्बे के कमलेश तिराहा के पास एक खपरैलदार मकान में किराए पर रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार दोपहर राजू विश्वकर्मा के घर पर खाना बनाते समय अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से खपरैल में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने राजू के साथ संतोष धुरिया के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग से संतोष धुरिया के कमरे में रखे 45 हजार रुपये के साथ फ्रिज, कूलर, पंखा सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। इसी तरह राजू के यहां फर्नीचर बनाने की बेशकीमती लकड़ी जलकर राख हो गई। दोनों का लगभग तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
आग पर मोहल्लावासियों के साथ फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर काबू पाया। गरीबों का आशियाना खाक होने पर समाजसेवी मौलाना खान, भूरा गुप्ता, आनंद पाल सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता प्रदान करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।