फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   102 ambulance personnel flywheel jam, performed

102 एंबुलेंस कर्मियों चक्का जाम, किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
102 ambulance personnel flywheel jam, performed
हमीरपुर। 102 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलटों ने वाहनों के चक्का जाम कर मानदेय कम दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। एंबुलेंस खड़ी होने से प्रसुताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बतादें जिला अस्पताल में रोजाना एंबुलेंस से करीब 30 मरीजों को लाने व भेजने का काम होता था। हड़ताल से प्रसूता प्राइवेट वाहन व ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस संगठन के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया जिले में 102 की 16 एंबुलेंस संचालित हैं। उन्होंने बताया जीवीके संस्था की ओर से एंबुलेंस कर्मियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कहा महामारी में भी ड्यूटी करने के बाद उनके वेतन में कटौती की जा रही है। संस्था के अधिकारियों से पूरा वेतन दिए जाने की मांग पर नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है। एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से प्रसूता महिलाओं को आने व जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रसूता अपने प्राइवेट वाहन व ई रिक्शा से आने को मजबूर हैं। उधर दूर दराज गांव से प्रसूताएं पैदल ही अस्पताल पहुंच रही हैं। प्रदर्शन के दौरान सरताज आलम, अजीत गुप्ता, महेंद्र कुमार, जयप्रकाश, दीपिका, सागर, आलोक, स्वदेश, जितेंद्र चौहान मौजूद रहे। सीएमओ आरके सचान ने कहा एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से परेशानी हो रही है। उनकी मांगों को लेकर संस्था के अधिकारियों से बात की जाएगी और उनकी मांगों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed