फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gurgaon kidney racket network

10 मुल्कों में थे किडनी रैकेट के 500 एजेंट

Sat, 23 Mar 2013 08:00 PM IST
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद Updated Sat, 23 Mar 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
gurgaon kidney racket network

गुड़गांव के चर्चित किडनी कांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने दस में से पांच दोषियों को सजा सुनाई है, जबकि पांच को बरी कर दिया है। किडनी कांड के सरगना डॉक्टर अमित और डॉक्टर उपेंद्र का रैकेट दिल्ली, एनसीआर के साथ दस मुल्कों तक फैला था।

विज्ञापन


अमेरिका, ग्रीस, कनाडा, दुबई, नेपाल, इंग्लैंड, जापान, फ्रांस, सऊदी अरब और ईरान के बीमार लोगों को अमित किडनी लगा चुका था। जिस वक्त मुरादाबाद पुलिस ने इस गैंग का खुलासा किया उस समय भी 130 गुर्दों की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। इनमें ज्यादातर विदेशी थे। डा. उपेंद्र ने पुलिस के समक्ष कुबूल किया था कि 500 एजेंट काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीस हजार की किडनी 20 लाख में
मुरादाबाद पुलिस ने डा. उपेंद्र को 24 जनवरी वर्ष 2008 में गिरफ्तार किया था। उपेंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया था इस गैंग के एजेंट गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों की तलाश करते थे। बीस से पच्चीस हजार तक में एक किडनी खरीदी जाती थी। जिसे बीस लाख तक में बेचा गया। कई लोगों को तो बेहोश करके किडनी निकाल ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनेताओं से भी रिश्ते
डा. उपेंद्र के पास से मिली डायरी में दर्ज नंबरों को जब तत्कालीन एसएसपी प्रेमप्रकाश ने डायल कराया तो यह नंबर कई नामचीन अस्पताल के डाक्टरों के निकले। सियासत में बड़ा स्थान रखने वालों से भी इस गैंग के करीबी रिश्ते थे। पुलिस ने जब गुड़गांव में स्थित एक कोठी पर छापा मारा तो वहां कई मरीज भर्ती थे, जिनकी किडनी निकाली जानी थी।

जब इन लोगों से पूछा गया तो सभी ने कहा कि बीस हजार दिलवाने की बात कहकर कुछ लोग लाए थे। कह रहे थे कि एक छोटा सा चीरा लगेगा और पैसे मिल जाएंगे। पुलिस तफ्तीश में जो सामने आया था उसके मुताबिक जितने भी विदेशी मरीज यहां लाए गए थे वह सभी टूरिस्ट वीजा पर थे। किसी का वीजा एक महीने का था तो किसी को दो महीने का।


झोलाछाप डाक्टर भी कर रहे थे काम
पुलिस पूछताछ में पता चला था कि मुरादाबाद के भी छह लोगों की किडनी ली जानी थी। सौदेबाजी हो चुकी थी। लेकिन एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंच गया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और बंगाल के कई झोलाछाप डाक्टर भी इस गैंग के लिए काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed