फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youths are getting training to become actor

अभिनेता बनने का गुर हासिल कर रहे युवा

Sat, 10 Jun 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youths are getting training to become actor
कार्यशाला में स्टंट का अभ्यास करते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
बालिका छात्रावास में चल रही तीस दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षु कलाकार अभिनेता बनने के गुर हासिल करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, फिलहाल उन्हें सम्राट अशोक नाटक के मंचन के लिए तैयारी कराई जा रही है। इस नाटक की महत्ता यह होगी कि प्रशिक्षुओं को कार्यशाला में ही प्रशिक्षण हासिल करने के बाद प्रस्तुति देनी है। संस्कार भारती और राष्ट्रीय नाट्य नई दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यशाला में कलाकारों ने शुक्रवार को पारस्परिक सहभागियों में अपने विश्वास उत्पन्न करने के लिए ट्रस्ट गेम में तीसरी अवस्था का अभ्यास किया। इस स्टंट में जोखिम था, लेकिन कलाकारों में विश्वास भरने वाला था।
विज्ञापन


नई दिल्ली भारतेंदू नाट्य अकादमी के अंतर्गत वाइस एंड स्पीच के प्रशिक्षक मनोज शर्मा ने कलाकारों को सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर करके हवा में गिरने का स्टंट कराया गया, जिसमें हवा में गिरने वाले कलाकार अपने उन छह सहभागियों पर अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाता है, जिन्हें उसे अपनी बाहों में दबोचना होता है। कार्यशाला में शर्मा ने पहले खुद स्टंट का प्रदर्शन किया, फिर युवा कलाकारों से कराया और उनका डर खत्म किया।
विज्ञापन


युवतियों ने भी उत्साहित होकर कई बार यह स्टंट को किया और अपने सहयोगियों पर भरोसा रखते हुए आंखें बंद करके हवा में मुंह के बल नीचे गिरती रही, सहभागियों ने भी इस बात पर खरे उतरकर उनका विश्वास मजबूत किया। कार्यशाला में पंजाब के लुधियाना, हरियाणा, ग्वालियर, दिल्ली, राजस्थान और गोरखपुर सहित कई राज्यों से  प्रशिक्षु कलाकार पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed