{"_id":"5c55cbd6bdec224bc356ec51","slug":"young-man-murder-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पक्षों का विवाद को सुलझाने गए युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर मार डाला, पुलिस के सामने हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पक्षों का विवाद को सुलझाने गए युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर मार डाला, पुलिस के सामने हुई वारदात
Sat, 02 Feb 2019 10:26 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में दो पक्षों में चल रहे जमीन संबंधी विवाद में बीच- बचाव करने गए गांव के तीसरे युवक के ऊपर एक पक्ष ने ट्रैक्टर चढ़ा कर मार डाला। घटना के वक्त मौके वारदात पर डायल 100 नंबर की पुलिस टीम मौजूद रही, लेकिन घटना के तुरंत बाद वहां से सरक गई।
घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच कर अड़ गए। इधर पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ शव को कब्जे में ले लिया है। उधर घटना के बाद ही आरोपी घर छोड़ कर भाग गए।
पचफेड़ा गांव के नौका टोला के रहने वाले दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम को एक पक्ष विवादित जमीन पर मिट्टी गिराकर कब्जा कर रहा था। जबकि दूसरा पक्ष उसका विरोध कर रहा था। शोर-शराब सुनकर गांव के लोगों की भीड मौके पर जुट गई। गांव के लोगों ने बताया कि सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
उसी दौरान बाइक से खिरकिया बाजार जा रहे पचफेड़ा गांव के ही रहने वाले 40 वर्षीय उमेश चौहान दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देखकर मौके पर ही रुक गए। विवाद थामने के लिए उमेश बीच - बचाव करने लगे। उसी दौरान नाराज होकर एक पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर की गति बढा कर उमेश चौहान के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वहां मौजूद कोटेदार रक्षा यादव को भी हल्की चोटे आई और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास के लोग घायल उमेश को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी सुनीता देवी का आरोप है कि उसके पति का कोई विवाद नहीं था। गांव के दो पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद में बचाव करने उसके पति गए तो एक पक्ष ने उसके पति के ऊपर ट्रैक्टर चढा कर हत्या कर दी। जबकि घटना के वक्त डायल 100 नंबर की पुलिस टीम भी मौजूद थी,लेकिन कुछ नहीं की और आरोपी भाग निकले।
गांव के लोग घटना से उग्र हो गए और पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग शुरु कर दिए। शव का पोस्टमार्टम रूकवा कर पीड़ित परिजनों के साथ गांव के लोग कोतवाली पहुंच कर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
जबकि कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि डायल 100 नंबर और उनकी सीयूजी पर भी दुर्घटना की खबर मिली थी। उसी आधार पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।