फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath will lay foundation stone of Guru Gorakshnath Shodh peeth in Gorakhpur

शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ का करेंगे शिलान्यास

Wed, 28 Nov 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath will lay foundation stone of Guru Gorakshnath Shodh peeth in Gorakhpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर में होंगे। वह सुबह 11 बजे गोरखपुर आ जाएंगे, फिर अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक गोरखपुर विश्वविद्यालय में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ का शिलान्यास करेंगे। एक बजे देवरिया चले जाएंगे। वहां एमपी पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव के घर पर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना जताएंगे। दोपहर 2.25 बजे से 3.25 बजे तक सहजनवां में गैलेंट इस्पात के विस्तार इकाई का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद अपराह्न 3.30 बजे से 4.30 बजे तक गीडा के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। एक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, फिर गोरखनाथ मंदिर रवाना हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को शहर में होंगे औद्योगिक विकास मंत्री
गीडा के 30वें स्थापना दिवस समारोह में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी हिस्सा लेंगे। वह गुरुवार रात नौ बजे गोरखपुर आएंगे। कल स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed