फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yellow line has made to control the jaam

पीली पट्टी पार की तो चालान

Mon, 13 Jun 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 13 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Yellow line has made to control the jaam
गोलघर में खींची गई पीली पट्टी। - फोटो : shivharsh
गोलघर में अब अगर किसी ने पीली पट्टी के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की तो ट्रैफिक पुलिस चालान कर देगी। आईजी के निर्देश पर जाम से निजात दिलाने के लिए प्रथम चरण में गोलघर, रेलवे स्टेशन रोड और गुरुंग तिराहे से झारखंडी गेट तक पीली पट्टी खींचने का काम शुरू हो गया है। अब लोगों को इस पट्टी के अंदर ही गाड़ी खड़ी करनी पड़ेगी। यही नहीं, अगर इस पट्टी के अंदर किसी ने दुकान या ठेला लगाया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस और ट्रैफिक मैनेजमेंट टीम को शहर को जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी दी थी। इसी के तहत यलो लाइन का फॉर्मूला तलाशा गया। तय हुआ है कि गोलघर में स्थायी पार्किंग की व्यवस्था न होने पर सड़क के किनारे पीली पट्टी खींची जाएगी। इसी के अंदर गाड़ियां खड़ी होंगी। यह पट्टी कचहरी चौराहे से गोलघर काली मंदिर के बीच, यातायात कार्यालय से रेलवे स्टेशन रोड तथा गौतम गुरुंग तिराहे से झारखंडी मंदिर गेट तक सड़कों के जाम वाले प्वाइंट पर खींची जाएगी। 
विज्ञापन


गोलघर और रेलवे स्टेशन रोड पर पीली पट्टी खींच दी गई है। गुरुंग तिराहे से झारखंडी तक भी एक-दो दिन में खींच दी जाएगी। वाहन चालकों को अब पीली पट्टी के अंदर ही गाड़ी खड़ी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएन गुप्ता, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed