{"_id":"57a4af624f1c1bda762bc120","slug":"work-has-done-in-police-protection-in-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रोटेक्शन में हुआ डाकघर में कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रोटेक्शन में हुआ डाकघर में कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Aug 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्य डाक घर पर रजिस्ट्री कराने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
सफाई कर्मी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों की रजिस्ट्री करने पहुंचे बेरोजगारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर शुक्रवार को कामकाज हो सका। बावजूद इसके डाक कर्मचारियों से आवेदनकर्ताओं की नोकझोंक और बहस पूरे दिन चलती रही। नगर निगम में 1362 सफाई कर्मी पद के लिए भर्ती निकली हुई है।
इसके लिए आवेदन करने प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में बेरोजगार युवा हेड पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे हैं। इस वजह से स्टैंप खरीदने और रजिस्ट्री करने वालों की काउंटरों पर भीड़ हो रही है।
शुक्रवार को भीड़ इतनी अधिक हो गई कि उसे नियंत्रित करने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इसकी जानकारी प्रवर अधीक्षक डाक (एसएसपी) को दी। आनन-फानन में एसएसपी भी पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और सभी को कतार में खड़े होने को कहा। लिहाजा स्टैंप खरीदने और रजिस्ट्री करने वालों की कतार पोस्ट ऑफिस के मुख्य द्वार तक लग गई। बावजूद इसके देर सांय तक कुछ लोग रजिस्ट्री नहीं कर सके। इसकी वजह से कई आवेदनकर्ता लौट गए। यहां बता दें कि पिछले चार दिनों में करीब पांच हजार आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि आवेदन पत्रों के जमा होने की तिथि तक पुलिस ड्यूटी लगाने के लिए कोतवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा गया है।