{"_id":"5da22d418ebc3e93b43467a1","slug":"women-found-dead-in-home-case-of-murder-gorakhpur-dehat-news-gkp3252385184","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में विवाहिता का शव मिला, दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में विवाहिता का शव मिला, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में विवाहिता का शव मिला, दहेज हत्या का केस
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के कोड़र नीलकंठ गांव में विवाहिता का शव मिला। गले पर चोट के निशान की वजह से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के भाई दीपक निषाद की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रानी निषाद (26) की शादी कृष्ण पाल उर्फ भोला निषाद के साथ मार्च 2017 में हुई थी। थाने में दर्ज केस के मुताबिक घोषी सिंहपुर गांव निवासी हरिहर निषाद की बेटी रानी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार की देर रात रानी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पति ने साले दीपक निषाद को घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह वहां पहुंचे भाई ने देखा की बिस्तर पड़ी बहन के गले पर कसे जाने के निशान थे। गांव वाले भी दबी जुबान ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ खुद कर रहे हैं।