{"_id":"5d75404e8ebc3e015f565eb1","slug":"women-died-in-road-accident-gorakhpur-news-gkp320818161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बड़ी बहन की मौत, छोटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बड़ी बहन की मौत, छोटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बडी बहन की मौत, छोटी घायल
मगहर(संतकबीरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरा बाईपास के निकट रविवार को हुए हादसे में स्कूटी सवार बडी बहन की जहां मौत हो गई,वहीं पीछे बैठी छोटी बहन घायल हो गई।घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवती को जिला अस्पताल भेजवाई। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना की सूचना पर पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
खलीलाबाद के बरदहिया बाजार निवासी 21 वर्षीय नेहा शर्मा पुत्री विनोद शर्मा रविवार को अपनी 18 वर्षीय छोटी बहन स्नेहा शर्मा के साथ स्कूटी से गोरखपुर से खलीलाबाद की ओर जा रही थी।अभी वह हाइवे स्थित मगहर पुलिस चौकी के निकट सेमरा तिराहे के पास पहुंची ही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। जिससे बड़ी बहन नेहा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी छोटी बहन स्नेहा शर्मा घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज मगहर राम मिलन यादव सहयोगी पुलिस कर्मी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके साथ परिजनों को भी घटना की सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।