{"_id":"5728c1564f1c1bab555cd11f","slug":"women-create-problem-in-a-man-s-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे आरोप लगाकर महिला ने देवर की शादी में डाला अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे आरोप लगाकर महिला ने देवर की शादी में डाला अड़ंगा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 03 May 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
शादी, विवाह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा क्षेत्र में मंगलवार को सिपाहियों के साथ युवक के घर पहुंची महिला ने उसकी शादी रुकवा दी। महिला युवक को अपना पति बताते हुए दूसरी शादी करने का आरोप लगा रही थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि महिला झूठे आरोप लगा रही है। पंचायत के बाद देर शाम पुलिस ने युवक की शादी पहले से तय युवती से करा दी।
भटहट के सिंहोरवा की रहने वाली महिला की शादी दस साल पहले धर्मेंद्र से हुई थी। पांच महीने बाद पति की मौत होने पर परिवार के लोगों ने देवर से उसकी शादी करा दी। कुछ दिन बाद देवर ने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद वह चचेरे देवर के साथ रहने लगी। बाद में चचेरे देवर की शादी सरैया में रहने वाली युवती से तय हो गई।
इस बीच मंगलवार की दोपहर वह बारात लेकर सरैया गांव आया था। जानकारी के बाद महिला ने पति के दूसरी शादी करने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। हॉक दस्ते के सिपाहियों के साथ वह भी शादी रुकवाने पहुंच गई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। वहां छानबीन में सच्चाई का पता चलने पर पुलिस ने महिला को समझाकर युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
शाम को युवक की शादी तय महिला के साथ हुई। एसओ गुलरिहा सुनील सिंह ने बताया कि महिला झूठे आरोप लगा रही थी।