फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women commission are strict to not pat salery to lady doctor

डॉक्टर को वेतन न देने पर महिला आयोग सख्त

Thu, 14 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
women commission are strict to not pat salery to lady doctor
ज‌िला अस्‍पताल
जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉ. निशा गुप्ता को वेतन न मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई का आदेश दिया है। इस पर डीएम ने सीएमओ से बात की  और उनके निर्देश पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो पूरे मामले की जांचकर तीन दिन में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में तैनात डॉ. निशा गुप्ता को करीब एक साल से वेतन नहीं मिल रहा है। एसआईसी रही डॉ. नीना त्रिपाठी ने छुट्टी लेने के बावजूद उनके खिलाफ पत्राचार करती रहीं और वेतन का भुगतान नहीं किया। डॉक्टर का यह भी आरोप है कि उनके सीएल को भी मान्य नहीं किया गया है। डॉक्टर ने आयोग में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है। सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिन्हा, डॉ. एनडी तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनके पांडेय को शामिल करते हुए जांच कमेटी बनाई है। कमेटी को तीन दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन


देरी से खुली पैथोलॉजी
जिला अस्पताल में सफाई न होने से बुधवार को डेढ़ घंटे देरी से पैथोलॉजी खुली। इसकी शिकायत आने पर एसआईसी ने जिम्मेदारों से सवाल करने के साथ ही एक डॉक्टर को जांच कर पूरे मामले की जानकारी देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed