{"_id":"5d887fdf8ebc3e93bd109213","slug":"woman-dies-during-delivery-family-accuses-hospital-for-asking-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत से नाराज लोगों ने किया हंगामा, अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसे मांगने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत से नाराज लोगों ने किया हंगामा, अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसे मांगने के आरोप
Mon, 23 Sep 2019 01:48 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित तमकुही सीएचसी में सोमवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्सा परिवारवालों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
माधोपुर गांव निवासी मां किसनावती ने बताया कि वह सोमवार को अपनी बेटी सरोज को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर आई थी, जहां उसने नॉर्मल डिलेवरी से बच्चे को जन्म दिया। मां का आरोप है कि प्रसव के बाद कर्मचारी उनसे पैसे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मुंहमांगी रकम नहीं देने पर उन्होंने मरीज को बेवजह रोक लिया। इसी दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। गुस्साए परिजनों को शांत कराने के लिए मौके पर एसडीएम व सीओ भी पहुंचे।
विज्ञापन