फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman committed suicide who disturbed by villagers in Sant Kabir Naga

गांववालों के तानों से आजिज आकर वृद्धा ने किया आत्मदाह, 'टोनहिन’ कह बुलाते थे लोग

Tue, 25 Dec 2018 01:32 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 25 Dec 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide who disturbed by villagers in Sant Kabir Naga
वृद्ध महिला का घर, तस्वीर (इनसेट में) - फोटो : अमर उजाला
खुद साठ वर्ष की वृद्धा, पति वर्षों से लकवाग्रस्त होकर बिस्तर पर पड़े, घर में गरीबी इतनी की दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए दो बेटों को विदेश में हाड़ तोड़ मेहनत करनी पड़ रही। वहीं दो वर्ष पहले छोटी बेटी की असामयिक मौत हो गई। इतने पर भी वह कांपते हाथों से पति की सेवा और घर परिवार की देखभाल कर रहीं थीं।
विज्ञापन


लेकिन, गांववालों के रोजाना ही ‘टोनहिन’ (तंत्र-मंत्र करने वाली महिला) कह कर पुकारे जाने से वह इस कदर टूट गईं कि शनिवार सुबह उन्होंने कांपते हाथों से केरोसिन भरा डब्बा उठाया और खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। बहू ने उन्हें जलता देखा तो शोर मचाकर आसपास वालों को बुलाया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां वह जीवन-मौत से संघर्ष कर रही हैं। 
विज्ञापन


दिल को दहला देने वाली यह घटना हुई धनघटा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में। जहां 60 वर्षीय सरस्वती देवी वर्षों से बिस्तर पर पड़े अपने लकवाग्रस्त पति अक्षयवर चौधरी की सेवा में लगी रहती थीं। उनके तीन बेटे और दो बेटियां थीं। दो साल पहले छोटी बेटी की मौत हो गई। दो बेटे राजेश और राजकुमार घर में गरीबी के कारण विदेश में जाकर कमा रहे हैं। वह छोटे बेटे राहुल और उसकी पत्नी तथा राजकुमार की पत्नी रंगीता के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगिता ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे वह खाना बना रही थी। इस दौरान बरामदे में शोर सुनाई दिया। बाहर निकली तो देखा सास आग की लपटों से घिरीं चीख रही थीं। यह देख उसने शोर मचाया तो परिवार और गांव के लोग आ गए और आग की लपटों को बुझाकर उन्हें मलौली सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें 90 फीसदी तक झुलसा देख तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। 

महिला ने डॉक्टर सुनील कुमार को बताया कि गांव के लोग उसे ‘टोनहिन’ कहकर पुकारते हैं। ऐसे ताने रोज-रोज सुनकर वह तंग आ चुकी थी, इसलिए उसने जीवन खत्म करने के लिए ठान ली और शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। हालांकि ग्राम प्रधान निजामुद्दीन उर्फ गुड्डू खान व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि महिला की मानसिक हालत सही नहीं है। वह पहले भी लोगों के बारे में कुछ इस तरह की बातें कह चुकी है।


एसओ करुणाकर पांडेय का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद सरस्वती देवी का बयान दर्ज करने के लिए सब इंस्पेक्टर को भेजा गया है। बयान और परिजनों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed