{"_id":"5dbac50a8ebc3e018167455c","slug":"woman-body-found-in-river-sensationin-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तीः नदी में युवती का शव मिलने से इलाके में मचा हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तीः नदी में युवती का शव मिलने से इलाके में मचा हडकंप
Thu, 31 Oct 2019 05:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 31 Oct 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
नदी किनारे मिला युवती का शव, फैली सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को रामरेखा नदी में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। हडकंप के बाद घटनास्थल पर आस-पास के इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। घटना हरैया थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव की है। रामरेखा नदी गांव के किनारे से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
मृतक युवती की पहचान गुंजन पुत्री भगवान दास के रूप में हुई है। युवती दुबौलिया थाना क्षेत्र के नान्देकुंआ गांव की रहने वाली है। मौके पर पहुंची मृतका की बहन आशिफा गौतम ने उसकी पहचान की। युवती की मृत्यु होने से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन