फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Winter season : People get relief on afternoon, but fog rises after night

दोपहर में राहत, शाम को गलन

Thu, 15 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Winter season : People get relief on afternoon, but fog rises after night
ठंड बढ़ने और ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण देर रात रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। - फोटो : Amar Ujala
भीषण ठंड सता रही है। मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी सुबह और शाम कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में सूरज निकला। दोपहर में तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन शाम होते-होते फिर गलन बढ़ गई। गुरुवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलटी करीब 100 मीटर दर्ज की गई। इस वजह से सड़कों पर सुबह के समय सन्नाटा रहा। गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही। लाइट जलाकर सवार गुजरते नजर आए। लोग सुबह जहां घरों में दुबके रहे वहीं दोपहर बाद सूरज निकलने पर बाजार की रौनक बढ़ गई। शाम होते-होते तापमान कम होता गया और फिर से सिहरन महसूस होने लगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार बृहस्पतिवार को कोहरा रहेगा। दोपहर बाद फिर से धूप निकल सकती है। तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच बना रहेगा। करीब पांच से सात किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से शाम को तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें निरस्त

रेलवे प्रशासन ने घने कोहरे एवं खराब मौसम की वजह से देरी से चल रही कुछ गाड़ियां निरस्त कर दी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 14 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली 14006 आनंद विहार सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वाराणसी से 14 दिसंबर को चलने वाली 14257 वाराणसी नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसकी वजह से नई दिल्ली से 15 दिसंबर को चलने वाली 14258 नई दिल्ली वाराणसी भी निरस्त रहेगी। जयनगर से 14 दिसंबर को चलने वाली 12561 जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। नई दिल्ली से 15 दिसंबर को चलने वाली 12562 नई दिल्ली जयनगर एक्सप्रेस रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी। अंबाला कैंट जंक्शन से 13 दिसंबर को चलने वाली 14524 अंबाला कैंट बरौनी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है। रेक की अनुपलब्धता के कारण बरौनी से 15 दिसंबर को चलने वाली 14523 बरौनी अंबाला कैंट एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed