फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   welcome nav samvatsar

नव संवत्सर का भव्य स्वागत हुआ

Fri, 08 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
welcome nav samvatsar
रैली
चैत्र नवरात्र का पहला दिन यानी नव संवत्सर का शुक्रवार को शहरवासियों ने धूमधाम के साथ भव्य स्वागत किया। अंग्रेजी नववर्ष की तरह हिंदी नववर्ष की शुरुआत में इस बार शहर में खासी रौनक दिखी। नवरात्र के पहले दिन की पूजा के बाद सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। 
विज्ञापन


मातेश्वरी सेवा दरबार से निकली कलश यात्रा
गोरखनाथ स्थित माता मातेश्वरी सेवा पंचपेड़वा दरबार से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने इसका शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा रामनगर चौक, गोरखनाथ मंदिर, धर्मशाला, पुलिस लाइन, गोलघर, नार्मल स्कूल से होते हुए राजघाट पहुंच कर संपन्न हुई। कलश के जल को राप्ती नदी में प्रवाहित किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद यात्रा में शामिल लोग वापस दरबार की ओर लौटे। मातेश्वरी ध्वज, मातेश्वरी बैनर, नवदुर्गा रथ, पंचपेड़वा माता रथ के साथ डंका, तुरही, शहनाई की धुन यात्रा को भव्य बना रही थी। यात्रा सामाजिक सरोकार से भी जुड़ी हुई थी। कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु जनमानस में भ्रम, अज्ञानता, अधंविश्वास और नशा से दूर रहने का संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के मीडिया प्रभारी आलोक राय ने बताया कि 10 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया है, जो 17 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में अजय श्रीवास्तव, राजदेव जायसवाल, विनय कुमार वैश्य, अरुण त्रिपाठी, फूलचंद शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, आचार्य सुनील आदि शामिल रहे। 

लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली संकीर्तन यात्रा
नव संवत्सर के उपलक्ष्य में पीठ परिषद की ओर से शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर खूनीपुर से संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान संकीर्तन टोली ने अपने मधुर भजनों से लोगों का मन मोह लिया। हरिनाम के बीच निकली इस संकीर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

यात्रा चौरहिया गोला, बक्शीपुर, नखास व रेती चौक, गीता प्रेस, लाल डिग्गी होते हुए वापस मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। आयोजन में भगवती जालान, राम अवतार जालान, नारायण जालान, पुरुषोत्तम रामरायका, उमेश सिंहानिया, विनोद शर्मा, अनिल अग्रवाल, मनीष मोदी, फतेह चंद्र शर्मा, विकास जालान, जनार्दन जालान आदि मौजूद रहे। 

केसरिया ध्वज फहराया गया
चैत्रशुल्क प्रतिपदा विक्रम संवत 2073 के पहले दिन आर्य नगर व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में केसरिया ध्वज फहराया गया। सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कवंलजीत सिंह, पीडी जैन, राजेश जायसवाल, सोनी अग्रवाल, विट्ठल गुप्त, भरत केसवानी, राकेश गुप्ता, रोशन सिंह, सर्वप्रिय गुप्ता, अंबुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विद्यार्थियों ने पथ संचलन किया
विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर प्रेमचंद नगर की ओर से शुक्रवार को नव संवत्सर के अवसर पर विद्यार्थियों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए नार्मल स्कूल परिसर में जाकर संपन्न हुआ। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभूषण पांडेय ने किया।


विक्रम संवत के संस्थाक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और आद्य सर संचालक डॉ. हेडगेवार की झांकी पथ संचलन का मुख्य आकर्षण रही।  इस दौरान जनार्दन यादव, राम प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद सिंह, केशव प्रसाद, दिलीप मिश्रा, ज्ञान प्रकाश, उमाचरण मिश्र, दिव्या मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed