{"_id":"57854b734f1c1b3f4113d8b2","slug":"water-from-overhead-tank-flows-in-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक का पाइप फटने से घरों में घुसा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक का पाइप फटने से घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक का पाइप फटने से घरों मे घुसा पानी निकालते लोग।
- फोटो : rajesh kumar
तारामंडल क्षेत्र में मंगलवार को रुस्तमपुर वार्ड के सिद्धार्थनगर कॉलोनी में ओवरहेड का पाइप फट जाने से लोगों के घरों में पानी घुस गया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत जलकल अधिकारियों से की। मगर देर शाम तक जब जलकल विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही घरों से पानी निकालना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि पाइप जर्जर हो चुका था। शिकायत के बाद भी उसे नहीं बदला जा रहा था।
रुस्तमपुर वार्ड के सिद्धार्थनगर कॉलोनी मेें मंगलवार शाम 5:30 बजे पानी के ओवरहेड का पाइप फट गया। इसकी वजह से तकरीबन आधा दर्जन घरों ने पानी घुस गया। लोग बिना बरसात के घरों में पानी घुसने पर हैरान रह गए। तत्काल इसकी सूचना जलकल विभाग के अधिकारियों को दी गई। लेकिन सूचना देने के बाद भी जलकल का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने खुद ही बाल्टी से पानी निकालना शुरू कर दिया। इस संबंध में जलकल के सहायक अभियंता राम कैलाश ने बताया कि पाइप फटने की सूचना काफी देर से मिली। बुधवार को इसे ठीक करा लिया जाएगा। देर रात जलकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे लेकिन रात होने से पाइप को ठीक नहीं किया जा सका।
जर्जर हो चुका है पाइप
ओवरहेड का पाइप जर्जर हो चुका था, जिसकी वजह से वह फट गया। हालांकि जलकल को पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी। लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
- अजय मल्ल
सूचना पर भी नहीं पहुंचा कोई
पाइप फटने की सूचना तत्काल जलकल अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
- विनय राय