फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   walking leady'murder in gorakhpur

टहलने निकली महिला की पड़ोसी ने की हत्या

Sat, 06 Jul 2019 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
walking leady'murder in gorakhpur
crime amar ujala
टहलने निकली महिला की पड़ोसी ने की हत्या
विज्ञापन

कुंई बाजार/धुरियापार (गोरखपुर)। उरूवा बाजार इलाके के कुशलदेईयां गांव में शुक्रवार की शाम आठ बजे टहलने निकली महिला की पड़ोस के रहने वाले युवक ने रॉड से वार कर हत्या कर दी। साथ गई दो अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कुशलदेईयां निवासी मोसक लाल बंगलौर में पेंट पालिश करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुनीता (38) अपनी सास, देवर और बच्चों के साथ रहती हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे सुनीता गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ टहलने गईं थीं। वापस आते समय गांव के बाहर स्थित नहर की पुलिया पर बैठे उनके पड़ोसी युवक ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। सुनीता के सिर पर चोट लगी तो वह गिर पड़ीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ गई महिलाओं के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया। हत्या की सूचना पर एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने महिला की हत्या की है। पुलिस हत्या का कारण जानने के लिए जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी
युवती का शव मिला, हत्या की आशंका
खोराबार। इलाके के डांगीपार में सड़क किनारे स्थित सुअरबाड़े में शुक्रवार की शाम को युवती का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसके सिर पर चोट के निशान थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। कलाई पर रक्षासूत्र बंधा था। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed