फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   voyleshn in brd medical college

मेडिकल कॉलेज में बवाल

Sun, 30 Jun 2019 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
voyleshn in brd medical college
मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष-शिक्षक भिड़े
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कैंसर रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके रावत और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोमिन खान के बीच मारपीट हो गई। झगड़ा उपस्थिति रजिस्टर को लेकर शुरू हुआ था। दोनों के झगड़े से मरीजों को परेशानी हुई।
जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर सुबह नौ बजे कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो नहीं मिला। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद विभागाध्यक्ष डॉ. आरके रावत आ गए। वह भी कमरे में काम निपटाने लगे। बताते हैं इसके बाद डॉ. मोमिन ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को डॉ. रावत के कमरे में भेज कर उपस्थिति रजिस्टर मंगवाया। डॉ. रावत ने कहलवा दिया कि यहीं आकर हस्ताक्षर करें। फिर डॉ. मोमिन वहां पहुंचे और दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। हंगामा मचने पर चिकित्सक शिक्षकों ने हस्तक्षेप करके दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने मामले की शिकायत मोबाइल से कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पवन प्रधान से की। डॉ. मोमिन ने भी कार्यवाहक प्राचार्य से मिलकर शिकायत की है। अब प्राचार्य ने दोनों से लिखित शिकायत मांगी है। मामले की सूचना बड़े अधिकारियों को भी दे दी गई है। दोनों डॉक्टरों के बीच समझौता कराने की कोशिश बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed