फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vishambhara Bharti speeks bhagwat katha

‘सभी विचारों का एकीकरण है महाभारत’

Wed, 25 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vishambhara Bharti speeks bhagwat katha
एमपी इंटर कॉलेज में भागवत कथा सुनातीं विश्वंभरा भारती - फोटो : shivharsh
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा वाचक विश्वंभरा भारती ने कहा कि महर्षि वेद व्यास द्वारा रचित महाभारत पारिवारिक कलह की कहानी नहीं है।
विज्ञापन


इसमें वर्णित पात्रों द्वारा उन्होंने उस वक्त की स्थिति का दिग्दर्शन कराया है। सत्य तो यह है कि महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक हर तरह के विचारों का एकीकरण है जो आज भी मानव जाति का मार्गदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि यह विडंबना है कि विदेशी आक्रांताओं की भ्रांति का शिकार होकर हमने अपने ग्रंथों का परित्याग कर दिया। आज हमारे देश में कुरीतियां पनप रही हैं और उनका प्रतिकार कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने पूर्ण गुरू को परिभाषित करते हुए कहा कि सच्चा व पूर्ण गुरू वही है जो ज्ञान दीक्षा देते समय अपने शरणागत शिष्य के अंत:करण तत्क्षण ईश्वर के प्रकाश स्वरूप को प्रकट कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे शास्त्रों में क्षेत्रीय ब्रह्मनिष्ठ गुरू की यही परिभाषा बताई गई है। क्षेत्रीय ब्रह्मनिष्ठ गुरू की अनुकंपा के बिना ब्रह्मज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता। श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा में आए हुए श्रद्धालुजन भाव विभोर होकर नाचते-झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed