फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vise chairman of nagar nigam got the profit of election like his father

पिता की तरह बेटे को भी मिला ‘कार्यकाल’ का लाभ

Sun, 15 Jan 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 15 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vise chairman of nagar nigam got the profit of election like his father
नगर ‌न‌िगम
नगर निगम उपसभापति मनु जायसवाल अपने पिता की तरह ही तीन साल उपसभापति का ‘कार्यकाल’ निभाएंगे। दरअसल उपसभापति का कार्यकाल सितंबर में ही खत्म हो चुका है। चार महीना होने को है, लेकिन कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो पाया। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब मार्च तक चुनाव संभव नहीं है। जब तक चुनाव होगा और विधानसभा का गठन होगा, उसके कुछ दिन बाद पार्षदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में वर्तमान उपसभापति मनु जायसवाल अपने पिता की तरह एक साल अतिरिक्त उपसभापति पद का ‘लाभ’ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


निवर्तमान नगर निगम उपसभापति मनु जायसवाल के पिता सुरेंद्र जायसवाल मेयर अंजू चौधरी के कार्यकाल में उपसभापति थे। उस समय के बोर्ड के अंतिम कार्यकाल में भी कुछ ऐसी परिस्थितियां बनी थीं। उपसभापति का कार्यकाल समाप्त होने के कुछ दिन बाद चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई और दो साल का कार्यकाल होने के बावजूद सुरेंद्र जायसवाल तीन साल तक उपसभापति बने रहे। कुछ ऐसा ही लाभ मनु जायसवाल को मिल रहा है। सितंबर में ही मनु जायसवाल के उपसभापति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यकारिणी और बोर्ड की बैठक में उपसभापति के चुनाव की परिस्थितियां नहीं बनीं।
विज्ञापन


चार महीने हो चुके हैं कार्यकाल समाप्त हुए, लेकिन चुनाव, चुनाव परिणाम, नए सरकार के गठन आदि को देखते हुए नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त पदों के चुनाव के अलावा बोर्ड का चुनाव संभव नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में मनु जायसवाल के इस बोर्ड के भंग होने तक उपसभापति बने रहने की संभावना प्रबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed