फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers angry over death of school girl, blocked road

यूपी: छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

Wed, 09 Oct 2019 08:33 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over death of school girl, blocked road
ग्रामिणों ने किया सड़क जाम - फोटो : Amar Ujala

गोरखपुर के फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल हथियागढ़ में एक स्कूली बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से गुस्साए गांव के लोगों ने बालिका के शव को रखकर गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और सीओ अशोक कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी मनाने का प्रयास करने लगे। करीब आधा घंटा बाद जाम को समाप्त करा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


पुरंदरपुर क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी अनिल की छह वर्षीय पुत्री नैनिका उर्फ राधा गांव के बगल में स्थित बहोरपुर के इकरा मॉडल जूनियर हाईस्कूल में एलकेजी में पढ़ने जाती थी। जहां से बुधवार को करीब तीन बजे छात्रा स्कूल से पढ़कर घर बस से पहुंची। जहां पर बस से उतर कर घर जाने ही वाली थी कि बस की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सको ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बालिका की मौत की सूचना घरवालों को मिलते ही कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। छात्रा की मौत की सूचना मिली तो परिजनो के साथ गांव के लोग भी आग बबूला हो गए। चालक की लापारवाही का आरोप लगाते हुए गांव के सामने बोकवा बाइपास के करीब राजमार्ग को जाम कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर बृजमनगंज एसओ गिरजेश उपाध्याय, एसओ शाह मुहम्मद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इस सबंध में एसओ शाह मुहम्मद ने बताया कि पिता के तहरीर पर कार्रवाई करते हुए चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed