{"_id":"58a35f434f1c1bbd72d84643","slug":"valentine-day-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर बच्चों ने माता-पिता की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर बच्चों ने माता-पिता की पूजा की
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर मातृ-पितृ पूजन करतीं बच्चियां।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंदी पब्लिक स्कूल, खोराबार में मंगलवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति अवध विश्वविद्यालय डॉ रामअचल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ पूजन से भारतीय संस्कृति के विकास में योगदान दिया जा सकता है। कहा कि सर्वांगीण शिक्षा आज की मुख्य जरूरत है। बच्चों ने कई मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने माता-पिता को वृद्धाश्रम में भेजने जैसे कुसंस्कार की भर्त्सना भी वाद विवाद के माध्यम से की। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य सीमा सिंह ने और अध्यक्षता अभिषेक सिंह ने की। संस्थान के प्रमुख राकेश सिंह पहलवान ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री योग वेदांत सेवा समिति बापू आश्रम, रुद्रापुर कुसुम्ही में मंगलवार को मातृ-पूजन दिवस मनाया गया। वेदांत समिति के सचिव अशोक कुमार सक्सेना के अनुसार कार्यक्रम में कई जिलों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। माता-पिता के पूजन के बाद पूर्णाहुति और फिर भंडारे का आयोजन किया गया।