{"_id":"57c0a4b24f1c1baf1cd4f21e","slug":"vaishali-express-reach-gorakhpur-1-20-minute-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा घंटे लेट पहुंची वैशाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा घंटे लेट पहुंची वैशाली एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार आई इलेक्ट्रिक ट्रेन।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गोरखपुर रेलवे स्टेशन शुक्रवार को इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने वाला स्टेशन बन गया। नई दिल्ली से चलकर वैशाली एक्सप्रेस गोरखपुर पहुुंची तो स्टेशन पर उसका भव्य स्वागत हुआ। हालांकि इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर भी ट्रेन के सवा घंटे लेट से पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
वैशाली के पहुंचने के साथ ही बाराबंकी-छपरा रेलखंड के 424 किलोमीटर इलेक्ट्रिक इंजन युक्त ट्रेनों के संचालन की शुरुआत को अंतिम परिणति मिल गई। रेल विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद सीआरएस ने 23 अगस्त को बस्ती-डोमिनगढ़ रूट का निरीक्षण किया था। गुरुवार शाम को 12554 वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से विद्युत इंजन के साथ रवाना हुई थी। अब तक इस ट्रेन में लखनऊ में विद्युत इंजन हटा कर डीजल इंजन लगाया जाता था। वैशाली गोरखपुर स्टेशन पर सुबह 10:20 मिनट पर पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह नौ बजे है।

अमित सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
पूर्वोत्तर रेलवे जीएम के सचिव अमित सिंह के प्रतिनियुक्ति पर विदेश मंत्रालय जाने पर शुक्रवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अमित सिंह शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे से कार्यमुक्त किए गए। जीएम राजीव मिश्र ने कहा कि जीएमके सचिव का कार्य चुनौतीपूर्ण एवं कठिनाइयों से भरा होता है, जिसे अमित सिंह ने बखूबी निभाया। उन्होंने मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्य भी पूरी जिम्मेदारी से साथ निभाया। अपर जीएमएसएल वर्मा ने कहा कि अपनी कार्य करने की क्षमता सभी के लिये अनुकरणीय है। वरिष्ठ उप जीएम पीएन राय ने कहा कि अपनी कार्यशैली से अमित सिंह अधिकारियों ही नहीं कर्मचारियों के बीच भी लोकप्रिय रहे। विदाई समारोह को धर्मेश खरे, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव, उप सचिव/गोपनीय जेबीएल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। एडी अग्निहोत्री ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन