{"_id":"5772a0384f1c1ba32c79b19e","slug":"uttar-pradesh-governor-ram-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के सामने उठा बीएड की सीट कटौती का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के सामने उठा बीएड की सीट कटौती का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुआक्टा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में विश्वविद्यालय बचाओ मंच के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. अशोक कुमार द्वारा नियमों की अनदेखी करने और छात्र व संस्था विरोध निर्णयों के साथ ही बीएड सीट प्रकरण की जांच की मांग की। राज्यपाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंच के सदस्यों ने कई महाविद्यालयों की प्रबंध समिति में रक्तसंबंधों की आपत्ति पर कहा कि यह कार्रवाई पूर्वाग्रह के चलते की गई है क्योंकि चहेते प्रबंधकों, प्राचार्यों के महाविद्यालय की प्रबंध समिति के रक्त संबंध पर कुलपति मौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी क्षेत्र के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को लाभ पहुंचाने की मंशा से कुलपति ने बीएड की सीटें कम की हैं। गुआक्टा के अध्यक्ष को नियमानुसार परीक्षा समिति में प्रतिनिधित्व न देकर कुलपति ने अलोकतांत्रिक काम किया है।
विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने कहा कि आपके और प्रदेश सरकार के आदेश के बाद भी छात्रसंघ चुनाव जानबूझकर नहीं कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय कोर्ट (सभा) का चुनाव नहीं कराया गया। कहा कि सेट एंड्रयूज कालेज के बीएससी कंप्यूटर सांइस के विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। प्रतिनिधिमंडल में गुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. राजेश चंद्र मिश्र, एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजशाही, डॉ. प्रदीप राव शामिल थे।