फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   uttar pradesh chief minister yogi adityanath visit siddharthnagar, three university open shortly

उत्तरप्रदेश में खुलेंगे तीन विवि, सिद्धार्थनगर में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज: सीएम योगी

Mon, 09 Dec 2019 05:57 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर Published by: विजय जैन Updated Mon, 09 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh chief minister yogi adityanath visit siddharthnagar, three university open shortly
राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले सत्र से सिद्धार्थ नगर जिले के मेडिकल में पढ़ाई और ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। ज़िले में पांच नगर पंचायत बनना अच्छा जनप्रतिनिधि चुने जाने का परिणाम है। कोई सोचता भी नहीं था कि यहां कोई मेडिकल कालेज बनेगा। यहां मेरा आना जाना बहुत था। भगवान बुद्ध के कारण इस जनपद की पहचान पूरी दुनिया में है। एक महान व्यक्तित्व और कृतित्व से लाखों लोगों में परिवर्तन हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आज बिस्कोहर के छेदी लाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि आपने सांसद और पांच विधायक दिए तो हमने पांच टाउन एरिया भी दिए। इससे रोजगार की संभावना है। प्रति व्यक्ति की आय में भी इजाफा होगा। अच्छा और योग्य जनप्रतिनिधि चुनने पर जनता की समस्याओं का समाधान होता है। जो आपको दिख भी रहा है। पर्यटन की दृष्टिकोण से भी यह जिला मजबूत हुआ है। इसके साथ देवीपाटन का भी विकास होगा।
विज्ञापन


1947 से 2016 तक यहां एक भी मेडिकल कालेज नहीं था। आजमगढ़, अलीगढ़ और सहारनपुर में  तीन विश्वविद्यालय बनाने जा रहे हैं। 1 करोड़ 80 लाख के बच्चों को स्वेटर एक फर्म नहीं दे पा रही है, लेकिन कोशिश हो रही है कि समय से सबको स्वेटर, जूता-मोजा मिल जाय। यह व्यवस्था बेसिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यागों और विधवा पेंशन समय से दी जा रही है। छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति वितरण में भी पारदर्शिता आईं है। पीएम मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। हम विकास को जीवन का हिस्सा बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने आवास योजना और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी और गैस सिलेंडर के कागजात दिए।

इसके पहले बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि पिछले 30 साल के जनता अपेक्षाओं को पिछले ढाई वर्ष में योगी सरकार ने पूरा किया है। हम पति-पत्नी दोनों प्रोफेसर हैं। राजनीति करने नहीं आया था, लेकिन यहां की उपेक्षा देखी नहीं गई। आज बिस्कोहर को नगर पंचायत बनाया गया। इसी मैदान में चुनावी सभा मे योगी जी नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए आए थे। सौभाग्य है कि एक बेटे को उपहार स्वरूप बिस्कोहर के साथ इटवा को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। कार्यकाल के आधा अधूरा लेकिन चुनाव में किया हर वादा पूरा हो गया।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 1988 के दिसम्बर में जिला बना, लेकिन पिछली सरकार में कोई काम नहीं हुआ। योगी सरकार में मेडिकल कालेज बनने लगा। राजकीय विद्यालय बना। हर क्षेत्र में प्रदेश का विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था पर नियंत्रण हो रहा है। 365 मंदिर हैं। इतने ही कुएं हैं। आज यह नगर पंचायत बन गया। यह सौभाग्य है। ढाई साल में अभी बहुत कुछ बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed