{"_id":"5d9f96e68ebc3e01506ef970","slug":"uppcs-gorakhpur-city-news-gkp324965640","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीसीएस में शहर के मेधावियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीसीएस में शहर के मेधावियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
यूपी पीसीएस में चयनित दीपशिखा पाण्डेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीसीएस में शहर के मेधावियों ने लहराया परचम
गोरखपुर। यूपीपीसीएस-2017 का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हो गया। परीक्षा में शहर के मेधावियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की और परचम लहराते हुए मान बढ़ाया। गोरखपुर की कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी इति चतुर्वेदी का चयन जिला खाद्य विपणन अधिकारी पद पर हुआ है। इसी तरह जगन्नाथपुर निवासी श्रेया मिश्रा का चयन जिला पंचायतराज अधिकारी के पद पर हुआ है। वहीं गोरखपुर में तैनात उपायुक्त उद्योग पूजा श्रीवास्तव ने दोबारा सफलता हासिल करते हुए एक्जीक्यूटिव ऑफिसर बनीं हैं। इसी तरह गोला बाजार की प्रज्ञा पाठक डिप्टी एसपी, गोला की संगीता यादव का चयन बीडीओ पद पर हुआ है। वहीं गोरखपुर के महिपाल सिंह डिप्टी कलेक्टर जबकि बांसगांव के जितेंद्र सिंह नायाब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए हैं।
गोरखपुर की कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग से सेवानिवृत्त पीके चतुर्वेदी व गृहिणी वंदना चतुर्वेदी की पुत्री इति इस समय बिहार के गोपालगंज में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षक अमित दुबे को दिया है। जगन्नाथपुर निवासी श्रेया मिश्रा ने भी पहली बार में सफलता हासिल की है। जिला पंचायतराज अधिकारी बनीं श्रेया ने आईटीएम गीडा से बीटेक कंप्यूटर एंड सांइस में गोल्ड मेडल और देहरादून से एमटेक की पढ़ाई की है। श्रेया ने अपनी तैयारी खुद की है। श्रेया के पिता परशुराम मिश्रा पेशे से अधिवक्ता हैं और मां कुमकुम मिश्रा गृहिणी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
वहीं बस्ती के कांटा निवासी हरेराम पांडेय की पुत्री दीपशिखा का चयन सहायक नगर आयुक्त पद पर हुआ है। वह मोहद्दीपुर में हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहीं थी। जगन्नाथपुर निवासी श्रेया मिश्रा ने भी पहली बार में सफलता हासिल की है।