फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi Adityanath pray of Durga in Navaratri 209

वैदिक मंत्रों के बीच योगी ने किया विशेष संधि पूजन, मोरारी बापू भी रहे मौजूद

Sun, 06 Oct 2019 08:25 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 06 Oct 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath pray of Durga in Navaratri 209
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा पूजन के अवसर पर आज प्रातः अष्टमी को मां महागौरी का पूजन हुआ और विधिवत् आरती गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ द्वारा संपर्ण हुई। इसके बाद शाम को योगी द्वारा शक्ति आराधना का कार्य संपन्न हुआ जिसके बाद अंत में आरती और क्षमायाचना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मोरारी बापू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


योगी ने गौरी गणेश पूजन, वरूण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, स्थापित मां दुर्गा की विधिवत् पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडसोपचार पूजन, भगवान कृष्ण और गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, पर्वत पूजन दुर्गा सप्तसती के पाठ और वैदिक मंत्रों के साथ किया। वहीं विशेष संधि पूजन भी किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि जब अष्ठमी समाप्त होती है और नवमी प्रारंभ होती है तब संधि पूजन होता है। जब मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम लंका पर आक्रमण किए थे तो रामेश्वरम् में इसी अष्टमी और नवमी के संधि काल में शक्ति का विशेष पूजन किया था तभी से इस संधि काल में विशेष पूजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP CM Yogi Adityanath pray of Durga in Navaratri 209
योगी आदित्यनाथ और मोरारी बापू - फोटो : Amar Ujala

मोरारी बापू शाम सात बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर माथा टेका जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान बापू ने माता दुर्गा जी की पूजा अर्चना की। बाद में योगी ने कुंभ प्रयागराज 2019  पुस्तक सप्रेम भेंट में दिया। इसके साथ ही उन्हें अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया जिसके बाद वे रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed