फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up board : Police caught a man in suspence of copying in exam

UP Board : नकल की आशंका पर युवक हिरासत में

Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
up board : Police caught a man in suspence of copying in exam
परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए बरती जा रही सख्ती का असर दिखने लगा है। बुधवार को सुबह की पॉली में हुई हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा करीब 13 फीसदी विद्यार्थियों ने छोड़ दी। सचल दल की जांच में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, मोहरीपुर में प्रबंधक के साथ एक युवक घूमता हुआ मिला। सचल दल को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।  मामले में प्रबंधक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया जबकि केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। डीआईओएस ने प्रबंधक और युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इसके अलावा नकल करते पकड़े जाने पर तीन विद्यार्थियों को रस्टिकेट कर दिया गया।
विज्ञापन


डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, मोहरीपुर में प्रबंधक लोकेश कुमार यादव तथा एक युवक को घूमते देखा। डीआईओएस ने इस बारे में केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की तो वे जवाब नहीं दे सके। इसी बीच प्रबंधक के साथ मौजूद युवक भागने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े युवक की पहचान अजय साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। देर रात तक उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि प्रबंधक, केंद्र व्यवस्थापक और युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर एमजी इंटर कॉलेज के श्रद्धा कुमार को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पहली पाली में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भगवानपुर में डीआईओएस और आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मोहरीपुर में केंद्र व्यवस्थापक ने एक-एक छात्र को नकल करते पकड़ा। इसके अलावा दूसरी पॉली में जेपी इंटर कॉलेज कैंपियरगंज में एक छात्रा को नकल करते कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा। तीनों को रस्टिकेट कर दिया गया।

12352 ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 12352 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली हाईस्कूल में नामांकित 90012 में 12293 तथा इंटर में नामांकित 143 में3 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। जबकि शाम की पाली में इंटर के नामांकित 1120 में 56 ने परीक्षा नहीं दी।


तीन छात्राओं की तबियत बिगड़ी
परीक्षा देते वक्त अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर तीन छात्राओं की तबियत खराब हो गई। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज महुजा, पकड़ी में परीक्षा दे रही छात्रा नीलम की तबीयत खराब हो गई। वहीं शिवप्रसाद इंटर कालेज चवरियां की छात्रा पूजा तथा श्रीरामवंश सिंह इंटर कालेज की एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। 

आज की परीक्षाएं
सुबह की पाली : हाईस्कूल कृषि केवल प्रश्नपत्र
                      इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र
शाम का पाली : इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed