फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP board exam will organize in 198 center in kushinagar and 113 center in Maharajganj

कुशीनगर में 198 और महराजगंज में 113 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu, 15 Dec 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
UP board exam will organize in 198 center in kushinagar and 113 center in Maharajganj
परीक्षा - फोटो : Amar Ujala / file photo
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के निर्देश पर मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में कुशीनगर और महराजगंज जनपद के केंद्र निर्धारण को स्वीकृति दे दी गई। समीक्षा के बाद गोरखपुर और देवरिया जनपद का भी केंद्र निर्धारण होगा। देवरिया जनपद द्वारा केंद्र निर्धारण संबंधी प्रस्ताव नहीं मिलने पर कमिश्नर ने जेडी को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित बैठक के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल सतीश सिंह ने बताया कि कुशीनगर जनपद में 198 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें  1,11,328 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 57322 संस्थागत और 9162 व्यक्तिगत तथा इंटरमीडिएट में 41033 संस्थागत और 3811 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। महराजगंज जनपद में 113 परीक्षा केंद्रों पर 75488 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 42338 संस्थागत और 1104 व्यक्तिगत तथा इंटरमीडिएट में 30293 संस्थागत और 17533 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चर्चा के बाद भी गोरखपुर के केंद्रो पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित केंद्रों की फि र से समीक्षा के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed