फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up board exam today start

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Thu, 16 Mar 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
up board exam today start
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुबिली इंटर कॉलेज में स्लीप चिपकाते लोग। - फोटो : Amar Ujala
 यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो जाएंगी। 162291 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए 247 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। र्हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में हाेंगी। निगरानी के लिए सात सचल दल, सात जोनल मजिस्ट्रेट और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


डीआईओएस एएन मौर्या ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की कमी को देखते हुए 1235 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वे अपने ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी से परिचय प्रमाणित कराकर ही ड्यूटी करेंगे। बगैर प्रमाणित परिचय पत्र को मान्य नहीं किया जाएगा। कहा कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद केंद्र व्यवस्थापक विद्यार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति जुबिली इंटर कालेज और माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ई-मेल पर भेजेंगे। कंट्रोल रूम पर आने वाली सूचनाओं को तत्काल अटेंड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे के भीतर कापियों को तहसीलों पर बने संकलन केंद्र पर जमा करना होगा।
विज्ञापन

 

सीडीओ और जेडी ने की बैठकें

गोरखपुर। बोर्ड परीक्षा को लेकर एक तरफ सीडीओ मन्नान अख्तर ने विकास भवन में सभी जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठकी की तो वहीं लखनऊ से आए संयुक्त शिक्षा निदेशक एके गुप्ता ने जेडी और डीआईओएस के साथ तैयारियों की समीक्षा की। दोनों ही अधिकारियों ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी सचल दल प्रभारी और सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहेंगे। बैठक में जेडी सतीश सिंह, डीआईओएस एएन मौर्या सहित मंडल के सभी डीआईओएस मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा में आज 
हाईस्कूल : प्रथम पाली में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र 
इंटरमीडिएट : द्वितीय पाली में हिंदी सामान्य प्रथम प्रश्नपत्र  

परीक्षा का समय
प्रथम पाली : सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक
द्वितीय पाली : दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक

यहां जमा होंगी कापियां
राजकीय जुबली इंटर कालेज गोरखपुर
एलपीकेडी इंटर कालेज, बसडीला
बीएसएबी इंटर कालेज, गोला
सर्वोदय किसान इंटर कालेज, कौड़ीराम
बापू इंटर कालेज, पीपीगंज
गणेश शंकर पांडेय इंटर कालेज, कटघर खजनी
मुरारी इंटर कालेज, सहजनवां

कुल परीक्षा केंद्र : 247
कुल परीक्षार्थी : 162291
हाईस्कूल में :  92733
इंटरमीडिएट में : 69558


कंट्रोल रूम
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज    0551-2334706
जिलाधिकारी कार्यालय            0551- 2336005
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय  0551-2202944
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed